{"_id":"690f86915e4d3d2aa9019e2a","slug":"if-the-child-does-not-reach-school-for-three-days-the-teacher-will-go-to-his-home-sitapur-news-c-102-1-slko1053-143790-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बच्चा तीन दिन स्कूल नहीं पहुंचा तो गुरुजी जाएंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बच्चा तीन दिन स्कूल नहीं पहुंचा तो गुरुजी जाएंगे घर
Sat, 08 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब नौनिहालों की हाजिरी की रोजाना मॉनिटरिंग प्रधानाध्यापक करेंगे। अगर तीन दिन तक बच्चा लगातार अनुपस्थित रहता है तो अगले दिन गुरुजी उसके घर जाएंगे। आखिर किस कारण से नहीं आया है उसका कारण जानते हुए प्रेरणा पोर्टल पर फीड भी करेंगे। यह निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में आमतौर पर 60 फीसदी की औसत उपस्थित दर्ज हो रही है। इसे बढ़ाकर 80 फीसदी तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नौनिहाल की रोजाना हाजिरी की मॉनिटरिंग होगी। प्रधानाध्यापक देखेंगे अगर कोई नौनिहाल तीन दिन तक लगातार अनुपस्थित रहा है तो चौथे दिन छुट्टी के बाद उसके घर जाएंगे। अभिभावकों से मिलकर स्कूल न आने का कारण जानेंगे। साथ ही अभिभावकों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित भी करेंगे। प्रेरणा पोर्टल पर इसका कारण भी फीड करेंगे। परिषदीय विद्यालयों में रोजाना प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी लग रही है। एमडीएम खाते हुए फोटो भी अपलोड की जा रही है।
किए जा रहे हैं प्रयास
विद्यालयों में बच्चों की हाजिरी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालयों में 80 फीसदी से अधिक हाजिरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए