{"_id":"7fbe911f212904fda252bd000fe47d26","slug":"husband-went-left-sick-wives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पत्नी को छोड़ चला गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पत्नी को छोड़ चला गया पति
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम बस स्टेशन पर दर्द से बिलखती महिला की सूचना पाकर कोतवाल डीके शाही ने मौके पर पुलिस भेजकर जानकारी की। पीड़ित महिला ने अपना नाम गुड़िया पत्नी रईस निवासी खदरा बड़ी पकरिया डालीगंज लखनऊ बताया। गुड़िया के मुताबिक उसका आपरेशन हुआ था।
पति रईस उसे मायके रामपुर मथुरा के बांसुरा भेजने जा रहा था। महमूदाबाद बस स्टेशन पर पति रईस उसको उतारकर लापता हो गया। घंटों बाद भी न आने पर दर्द से कराहती गुड़िया को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुड़िया को लखनऊ जा रही बस से उसकी ससुराल भेज दिया।