फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   House of six houses in flames

Sitapur News: लपटों में छह घरों की गृहस्थी राख

Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
House of six houses in flames
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव के छह घरों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी भी समय से नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव तूतुहीपुर मजरा जयरामपुर में रामसुमेर के घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इस वजह से रामसुमेर के साथ पड़ोसी चंद्रभान, रामू चौहान, रंगी चौहान, सूबेदार व शोभा चौहान के घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें चंद्रभान के 40 हजार रुपये व जेवर सहित करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी समय से नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक फूलचंद सरोज ने मौके का जायजा लेकर तहसील के अधिकारियों को भी सूचित किया। तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर जांच करवाकर उचित सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed