फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   hospital seal

सिगरेट पीते मिले डाक्टर साहब, अस्पताल सील

Wed, 26 Jun 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hospital seal
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर में चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर व प्राइवेट अस्पतालों का एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर सिगरेट के कश लगाते पाए गए। वहीं कई अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। इस पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर व एक हॉस्पिटल सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को उप जिलाधिकारी अमित भट्ट, डिप्टी सीएमओ आर दास, वीके गुप्त, राजेश अस्थाना के साथ पहले सृष्टि डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे। यहां दस्तावेज दुरुस्त नहीं पाए गए। अल्ट्रासाउण्ड कर रहे डा. शैलेष गुप्त सिगरेट पीते मिले। भारी अनियमितता मिलने के चलते टीम ने सृष्टि डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम आयुर्विजन मेडिकेयर हॉस्पिटल पहुंची। यहां टीम आने से पहले ही चिकित्सक व हॉस्पिटल संचालिका मौके से भाग गए। टीम ने करीब एक घंटा हॉस्पिटल में रुककर इंतजार किया, किंतु कोई नहीं पहुंचा। हॉस्पिटल में गंभीर हालत में मरीज भी भर्ती थे जिनका कोई पुरुसाहाल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्पिटल संचालक की घोर लापरवाही के चलते टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। अन्य निजी अस्पतालों का निरीक्षण भी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान निजी अस्पताल संचालकों में अफरातफरी मची रही। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डा. आर दास ने बताया कि सृष्टि डायग्नोस्टिक सेंटर व आयुर्विजन मेडिकेयर हॉस्पिटल को सील कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed