फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Honorarium being deducted but not depositing money in EPF

Sitapur News: कट रहा मानदेय लेकिन ईपीएफ में जमा नहीं कर रहे धनराशि

Sat, 05 Aug 2023 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Aug 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Honorarium being deducted but not depositing money in EPF
सीतापुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का मानदेय से कट रहा ईपीएफ का रूपया डेढ़ साल से उनके खातों में जमा नहीं हो रहा। शासन भी अपना अंशदान प्रत्येक साल दे रहा है। ईपीएफ खाते में कटौती व अंशदान न जमा होने से ब्याज भी नहीं मिल पा रहा है। इससे लाभार्थी अफसरों के चक्कर काटते घूम रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 20 कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पार्टटाइम शिक्षिकाएं, एकाउंटेंट, चपरासी, रसोईयां व चौकीदार कार्यरत हैं। 2019 में प्रदेश सरकार ने 15 हजार से कम मानदेय वाले शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के मानदेय से ईपीएफ की कटौती करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

प्रत्येक के मानदेय से हर माह 12 प्रतिशत ईपीएफ की कटौती होने लगी और शासन से प्रति कर्मचारी 13 प्रतिशत के हिसाब से अंशदान जमा करने का बजट आने लगा। हर कर्मचारी का खाता खुलवा दिया गया और इसमें जिले में करीब 180 शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की कटौती हो रही है। लेकिन मानदेय से कटौती व शासन से मिलने वाला अंशदान शिक्षक व कर्मचारी के ईपीएफ खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने कई बार मांग उठाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए से लगाई गुहार
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 30 से अधिक शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने बीएसए को शिकायती पत्र दिया है। इसके जरिए कहा गया कि मानदेय से लगातार कटौती हो रही है तो आखिर यह बजट कहां जा रहा है।ईपीएफ खाते में पैसा न जमा होने से ब्याज का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इन लोगों का कटता है ईपीएफ
प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय में तीन पार्ट टाइम शिक्षिकाएं, एक एकाउंटेंट, एक चौकीदार, एक चपरासी, तीन रसोईयां यानि कुल नौ के मानदेय से प्रतिमाह कटौती हो रही है। जिले में इस तरह करीब 180 कर्मचारियों की राशि जमा नहीं हो रही है।


डेढ़ साल से अगर धनराशि ईपीएफ में जमा नहीं हो रही है ऐसी जानकारी नहीं है। हाल ही में चार्ज लिया है। इस मामले को दिखवाया जाएगा। जल्द ही इनके ईपीएफ खातों में राशि जमा कराई जाएगी।
सुनील मिश्रा, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed