फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Holi of MNREGA workers will be dull due to non-payment of wages

Sitapur News: मजदूरी न मिलने से फीकी रहेगी मनरेगा मजदूरों की होली

Fri, 07 Mar 2025 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Mar 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Holi of MNREGA workers will be dull due to non-payment of wages
सीतापुर। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण मनरेगा मजदूरों की होली इस बार फीकी रहेगी। पांच दिन बाद मनाए जाने वाले होली के त्योहार के बावजूद बीते कई माह से एक करोड़ पांच लाख रुपये की उनकी मजदूरी का भुगतान अटका पड़ा है। इसके लिए मजदूर संबंधित जिम्मेदारों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष 31 मार्च का समाप्त हो जाएगा। इसके बावजूद काफी संख्या में मनरेगा मजदूरों को चार माह से अधिक की बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। मनरेगा नियमों के तहत जॉबकार्ड धारक की ओर से कार्य करने के बाद उसके बैंक खाते में एक सप्ताह में मजदूरी की राशि पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके बावजूद एलिया ब्लॉक में सर्वाधिक 18 लाख 14 हजार रुपये मजदूरी का बकाया है। मिश्रिख ब्लॉक के मजदूरों का 13 लाख 83 हजार बकाया है। इसी तरह 13 लाख नौ हजार गोंदलामऊ ब्लाॅक के मजदूराें का बकाया है। एलिया ब्लॉक के रामनरेश, मिश्रिख ब्लॉक के रमेश सहित अन्य मजदूरों ने बताया कि बीते तीन माह से मजदूरी का भुगतान न हो पाने से इस बार होली का पर्व फीका होना तय दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed