फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   History sheeter arrested with two stolen bikes

Sitapur News: चोरी की दो बाइकों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 25 Oct 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested with two stolen bikes
सीतापुर। महोली पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाशों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ 8700 रुपये की नकदी भी बरामद की। पूछताछ में दोनों बदमाशों चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता की बात कबूली है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


महोली पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव स्थित उदासी बाबा आश्रम से कुंवरपुर लच्छा निवासी विपिन मिश्रा व हिस्ट्रीशीटर साधू यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की दो बाइक व नकदी के साथ ही चार सोलर पैनल, एक अवैध तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने दो माह पहले महोली बड़ागांव रोड पर चमारबाग से पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन

आरोपी साधू यादव ने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब दो माह पूर्व महोली के पीयूष गुप्ता अस्पताल के सामने से एक बाइक चोरी की थी। इसके साथ ही करीब तीन माह पूर्व भी भुडकुडा गांव में जनता धर्मकांटा पर खड़े ट्रैक्टर से बैट्रा भी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों ने शिल्हापुर सड़क पर एक व्यक्ति को बाइक खड़ी कर शौच करते देखा। मौके पर उसे धमका कर उसकी बाइक भी चोरी कर ली। आरोपी साधू यादव ने बताया कि वह अपने अलग -अलग साथियों के साथ मिलकर चोरी करता है। क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया है।


दर्ज हैं कई गंभीर मामले
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार साधू यादव हिस्ट्रीशीटर है। साधू पर महोली कोतवाली में सोलह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, विपिन पर एससी एसटी एक्ट संग कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed