Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The new national president will take over the reins of Hindu Samaj Party today

नई राष्ट्रीय अध्यक्ष आज संभालेंगी हिन्दू समाज पार्टी की बागडोर

Sat, 26 Oct 2019 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
The new national president will take over the reins of Hindu Samaj Party today
किरन तिवारी - फोटो : Social Media

हिन्दू समाज पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन तिवारी आज पार्टी की बागडोर संभालेंगी। इसके बाद मीडिया के सामने आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन


हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्तूबर को लखनऊ के खुर्शेदबाग स्थित उनके आवास पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। गुजरात एसटीएफ ने इस हत्याकांड के तीन साजिशकर्ताओं इसके बाद दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिवंगत हिन्दू नेता की पत्नी किरन तिवारी ने हत्यारों को जेल में रखकर मेहमान नवाजी करने के बजाय जल्द से जल्द उन्हें फांसी देने की मांग देने की मांग सरकार से की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई के निर्देश अफसरों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्व. कमलेश की पत्नी किरन को हिन्दू समाज पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 26 अक्तूबर को लखनऊ कार्यालय में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन तिवारी अपना पदभार संभालेंगी।
इसके बाद प्रेस क्लब में पत्रकारों के सामने उन्हे हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा में हुई हिन्दू नेता की तेरहवीं
महमूदाबाद के मोहल्ला नई बाजार उत्तरी में स्थित राम जानकी मंदिर के आवास में शुक्रवार को दिवंगत हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें हिन्दू समाज पार्टी, हिन्दू महासभा, बजरंग दल, हिन्दू वाहिनी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित तमाम हिन्दू संगठनों और समाज सेवी स्व. कमलेश तिवारी के घर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

इस अवसर पर ईओ शैलेंद्र दुबे, जेई सीबी सिंह, सभासद चक्र सुदर्शन पांडेय, धर्मराज तिवारी, देवराज तिवारी, सत्यम, सोनू, मृदुल, ऋषि, रामशरण दास, बाबा रामदास, राजेशमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।


सुरक्षा का सख्त रहा पहरा
हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत कमलेश तिवारी का तेरहवीं संस्कार को लेकर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। यह चौकसी गैरजनपदों से हिंदू नेताओं के आने के लिहाज से की गई थी। सुरक्षा की कमान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ महमूदाबाद उदय प्रताप सिंह, सीओ बिसवां समर बहादुर, कोतवाल अरुण द्विवेदी, थानाध्यक्ष सदरपुर दिनेश सिंह आदि संभाले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed