{"_id":"5e31c8f98ebc3e7d6711478b","slug":"hightension-line-sitapur-news-lko505591422","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे के जोशी टोला में बुधवार को मकान की छत पर धूप सेंक रही महिला पर ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे महिला की गर्दन कट गई और उसकी मौके ही मौत हो गई। घटना से लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
लहरपुर कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी राजेश्वरी (40) पत्नी आशोक जोशी बुधवार की सुबह धूप में मकान की छत पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा जिससे राजेश्वरी की गर्दन बुरी तरह कट गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभासद दिलीप जोशी का कहना है कि बिजली विभाग सहित समाधान दिवसों में कई बार जर्जर बिजली लाइन दुरुस्त करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय से कार्रवाई हो जाती तो यह घटना होने से बच सकती थी। वहीं इस बाबत लहरपुर के एसडीओ प्रहलाद कुमार का कहना है कि मृतका के परिवार वालों को पांच लाख मुआवजा दिलाने के लिए लिखापढ़ी की जा रही है।