फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hepatitis medicine stock found, crisis resolved

Sitapur News: हेपेटाइटिस की दवा का मिला स्टॉक, दूर हुआ संकट

Fri, 31 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis medicine stock found, crisis resolved
सीतापुर। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की दवा का संकट दूर हो गया है। अस्पताल में दवाओं का स्टॉक आ गया है। इससे मरीज आसानी से दवा हासिल कर सकते हैं। जिले में इस समय करीब 350 मरीज हेपेटाइटिस से संक्रमित होने पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

बेहटा के सोनसरी गांव में हेपेटाइटिस के 141 मरीज मिलने के बाद पूरे जिले में हेपेटाइटिस को लेकर अभियान चलाया गया था। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 350 हो गई थी। इन मरीजों का जिला अस्पताल व सीएचसी तंबौर से इलाज करवाया जा रहा है। इधर, जिला अस्पताल में दो सप्ताह से दवाओं का स्टॉक समाप्त हो गया था। इससे मरीज बेहद परेशान हो रहे थे। वह बार-बार जिला अस्पताल दवा की जानकारी करते हुए घूम रहे थे। अब इन मरीजों को आसानी से दवा उपलब्ध हो सकेगी। मरीजों की जरूरत के अनुसार हेपेटाइटिस बी व सी की दवाएं आ गई हैं। जिला अस्पताल के मुख्य औषधि भंडार से इनका वितरण शुरू करवा दिया गया है। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से मरीज दवा प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


दो मरीज और मिले
हेपेटाइटिस का इलाज करने वाली डॉ. स्वस्ति वाजपेयी ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 8-10 मरीज आते हैं। बृहस्पतिवार को जांच में दो मरीज सामने आए। इन मरीजों की वायरल लोड जांच करवाई जाएगी। उसके बाद इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed