{"_id":"5f64e5858ebc3eb73d0609d4","slug":"health-sitapur-news-lko5408032156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर में संदिग्ध बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरपुर में संदिग्ध बुखार से दो की मौत
विज्ञापन
लहरपुर। लहरपुर कस्बे के मोहल्ला मीराटोला में मोहम्मद यूनुस की संदिग्ध बुखार के चलते मौत हो गई। यूनुस एक सप्ताह से बुखार से परेशान चल रहे थे। वह अपना इलाज कई डॉक्टरों से करा रहे थे। हालत अधिक खराब होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्रवार को लाए थे। जहां पर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।
अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया मृतक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई थी जो निगेटिव आई थी। बेहतर इलाज के लिए सीतापुर रेफर किया गया था। तभी उसकी मौत हो गई है। परिजन उसे लेकर अपने घर चले गए। संदिग्ध बुखार को लेकर डॉक्टरों की टीम ने नगर के मोहल्ला मीरा टोला में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। यहां पर कई लोग बीमार चल रहे हैं।
वहीं सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़िया हसनपुर में संदिग्ध बुखार से अयान 14 वर्ष कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन इलाज के लिए शुक्रवार को लखनऊ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मौत हो गई। उसके भाई शादाब का भी इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव के सुहैल भी बुखार से परेशान है। यह भी लखनऊ में इलाज करा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया सूचना मिलने पर गांव में चिकित्सकों की एक टीम भेजी गई है। बुखार से पीड़ित मरीजों को दवाइयां दी गई हैं।