फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hanumant Nagar a gift to flood affected

40 बीघा जमीन खरीद बसाया हनुमंत नगर

Fri, 26 May 2017 10:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 26 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
 Hanumant Nagar a gift to flood affected
बाढ़

बाढ़ व कटान का दंश झेल रहे गांजर के काशीपुर-मल्लापुर के बाशिंदों को अब सड़कों के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रातें नहीं गुजारनी पड़ेंगी। अब उनका भी अपना घर का सपना पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन


सेवता विधायक की पहल पर तहसील प्रशासन ने बेलहा दरियाना में 40 बीघा जमीन खरीद हनुमंत नगर गांव बसाया है। यहां पर अब बाढ़ पीड़ित रह सकेंगे। दो-दो सौ वर्ग मीटर जमीन पर लाभार्थियों के लिए आवास व प्रसाधन बनेंगे। शुक्रवार को रेउसा के काशीपुर मल्लापुर में कैंप लगाकर 153 लोगों को जमीन पट्टों के कागजात बांटे गए। 
विज्ञापन


गांजरी क्षेत्र के काशीपुर व मल्लापुर गांव शारदा नदी में कटकर कई वर्ष पहले बह गए थे। ये परिवार वर्षों से एक सड़क पर झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन इन परिवारों को बसाने के लिए किसी ने सुध नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि यह जमीन दो बरस पहले प्रशासन ने बेलहा दरियाना गांव के समीप 40 बीघा जमीन खरीदी थी पर बेघर लाभार्थियों को आवंटित नहीं की जा सकी थी। सूबे में निजाम बदलने के बाद सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और प्रशासन से बेघर परिवारों को रहने के लिए जमीन मुहैया कराने को कहा।

 

इसका प्रस्ताव सीएम को भी सौंपा था। इस पर सरकारी मशीनरी ने तेजी दिखाई। शुक्रवार को बेलहा दरियाना गांव में खरीदी गई जमीन पर 153 परिवारों को जमीन के पट्टे आवंटित कर दिए हैं। प्रत्येक लाभार्थी को 200 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा दिया गया है।


 

उन्होंने प्रसाधन बनवाने के लिए 12 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र भी दिया। कहा कि ग्रामीण अपने पास से शौचालय बनवाए, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट ब्लॉक में दे दें। शौचालय निर्माण पूरा होने पर लाभार्थी के खाते में 12 हजार रुपये की सरकारी सहायता पहुंच जाएगी। इससे पीड़ित परिवारों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर एसडीएम उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार सर्वरीश मिश्रा समेत अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed