{"_id":"672e3066622cdce1e8003aa8","slug":"half-burnt-body-of-youth-found-in-sugarcane-field-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121647-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गन्ने के खेत में मिला युवक का अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गन्ने के खेत में मिला युवक का अधजला शव
Fri, 08 Nov 2024 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बाहर गन्ने के खेत में शुक्रवार को अज्ञात युवक का अधजला शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
इलाके के आंबा से कोठिला गांव जाने वाले मार्ग के किनारे तराई में गन्ने के खेतों के बीच चकरोड के पास ग्रामीणों ने अधजला शव देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
शव के पास शराब की शीशी व गिलास पड़े मिले हैं। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।