{"_id":"614759ddc36b8ee9b556ec9fb1cd57b7","slug":"green-herbal-health-center-will-be-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बनेगा ग्रीन हर्बल हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बनेगा ग्रीन हर्बल हेल्थ सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में अब नौनिहाल जड़ी-बूटियों के महत्व को समझेंगे। उन्हें इस पद्घति से इलाज कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए स्कूल में ग्रीन हर्बल हेल्थ सेंटर की स्थापना होगी। इस सेंटर पर हर महीने नौनिहालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
शासन ने इस बाबत फरमान जारी किया है। आदेश पर स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य हो, उनकी खेलकूद में प्रतिभागिता बनी रहे, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ग्रीन हर्बल योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में ग्रीन हर्बल हेल्थ सेंटर की स्थापना की जाएगी। पर्यावरण विभाग के निदेशक डॉ. केएन सिंह ने बाकायदा आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
आदेश के जरिए उन्होंने कहा है कि विद्यालय में उपलब्ध खाली स्थान पर मनरेगा द्वारा पौधे लगवाए जाने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, रक्षा, पर्यावरण, सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण, ध्यान, योग, शिक्षा, मनोचिकित्सा, सौंदर्य रक्षा व व्यक्तित्व के विकास के लिए हर्बल क्लीनिक रूम बनाया जाएगा।
यहां पर नौनिहालों को समस्त सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। नौनिहालों को जड़ी-बूटियों का महत्व बताया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में जड़ी-बूटी संबंधी पौधे रोपित किए जाएंगे।
माह में दो बार वृहद चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में डॉक्टर नौनिहालों का परीक्षण करेंगे। साथ ही स्कूलों में पर्यावरण ज्ञान-विज्ञान गोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी होगी। जिस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।