{"_id":"63f1100b78862140790a3dee","slug":"government-higher-secondary-college-will-be-built-in-tikra-village-of-biswan-sitapur-news-c-13-1-93264-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बिसवां के टिकरा गांव में बनेगा राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बिसवां के टिकरा गांव में बनेगा राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बिसवां विकासखंड के ग्राम टिकरा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज बनाया जाएगा। शासन स्तर से इस नए कॉलेज को मंजूरी मिल गई है। कॉलेज के भवन पर 1.32 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस पर ग्राम समाज से जमीन का प्रस्ताव मांगा गया है।
इससे इस इलाके के करीब एक हजार विद्यार्थियों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। बिसवां विकासखंड में काफी समय से राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज बनाए जाने की मांग की जा रही थी। टिकरा गांव के आसपास कोई राजकीय कॉलेज न होने से विद्यार्थी काफी दूर पढ़ने जाते थे। अब इन विद्यार्थियों को पड़ोस में ही शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज का निर्माण ग्राम टिकरा में किया जाएगा।
शासन स्तर से इस कॉलेज के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। पहली किस्त के रूप में 66.38 लाख का बजट आवंटित कर दिया गया है। इससे एक मंजिला भवन बनेगा। भवन बनाने के लिए चार बीघा जमीन की आवश्यकता होगी। इसके लिए डीआईओएस ने प्रधान से जमीन का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
प्रधान रंजीत कुमार ने डीआईओएस को अवगत कराते हुए कहा है इस समय गांव में चकबंदी चल रही है। इसकी वजह से खतौनी निकलने में समस्या आ रही है। एक सप्ताह के अंदर खतौनी मिलने पर जमीन मुहैय्या करा दी जाएगी। इससे करीब एक हजार विद्यार्थियों को यहां पर पढ़ने की सुविधा रहेगी।
एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा कॉलेज
राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। कार्यदाई संस्था एक साल में भवन को बनाकर तैयार कर देगी। उसके बाद अगले साल से यहां पर पठन-पाठन भी शुरू हो जाएगा।
शुरुआत में चलेंगी दो कक्षाएं
इस नए कॉलेज के निर्माण के बाद यहां पर पहले चरण में कक्षा नौ व कक्षा 10 की कक्षाएं चलेंगी। उसके बाद इस कॉलेज का विस्तार करके इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित करने का प्लान बनाया गया है।
जल्द बनेगा कॉलेज
बिसवां विकासखंड के ग्राम टिकरा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज के निर्माण को मंजूरी मिली है। इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सुनील कुमार मिश्र, वित्त एवं लेखाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा अभियान