फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Government bulldozer running on sannyasis: Ajay Rai

संन्यासियों पर चल रहा सरकारी बुलडोजर : अजय राय

Sat, 24 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government bulldozer running on sannyasis: Ajay Rai
कांग्रेस की सभा में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य।
सेवता। कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र में रेउसा के बाजारपुरवा मोड़ के पास मैदान में शनिवार को संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी का बुलडोजर संन्यासियों की ओर घूम चुका है। इससे आध्यात्मिक शक्तियां सबक लें। काशी में धार्मिक प्रतीकों के विवाद पर बोलते हुए कहा कि सरकार धार्मिक प्रतीकों और मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ कर रही है। प्रयागराज में शंकराचार्य को स्नान करने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सीतापुर में कोई नया उद्योग या चीनी मिल न लगने से युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। अब यह सब नहीं चलेगा। गांजर को तानाशाहों की जागीर नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। यूपी में अब अन्याय को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान देश को अधिकार और समानता देता है। इसे बचाने की जरूरत है। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि गांजर को तानाशाहों की जागीर नहीं बनने देंगे। जो लोग गांजर में जातीय विद्वेष की राजनीति कर रहे हैं, जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान डॉ बृजबिहारी, शिव प्रकाश सिंह संग बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed