{"_id":"50dba818bb46157f3c9fb0838396e620","slug":"good-news-for-sitapur-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर श्ाहर के लिए खुश्ाख्ाबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर श्ाहर के लिए खुश्ाख्ाबरी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भवानीपुर उपकेंद्र को ए-क्लास में शामिल किया गया है। इस उपकेंद्र को अब 22 घंटे बिजली मिलेगी। लाइनलॉस कम करने व बिजली बिल जमा करने में अव्वल रहने पर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को यह सौगात मिली है।
विज्ञापन
इससे भवानीपुर उपकेंद्र के छह हजार उपभोक्ता व एक लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। महकमे के एमडी की मंजूरी के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने बुधवार से भवानीपुर उपकेंद्र को 22 घंटे आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भवानी उपकेंद्र को भी शहर के दूसरे उपकेंद्रों के समान 15 घंटे बिजली मिल रही थी। विगत सितंबर व अक्तूबर में बिजली चोरी रोकने, लाइनलॉस घटाने तथा बकाया वसूली के लिए कॉर्पोरेशन द्वारा चलाए गए अभियान में भवानीपुर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं का भरपूर सहयोग विभाग को मिला।
विज्ञापन
नतीजतन उपकेंद्र का लाइनलॉस घटकर 12.96 फीसदी ही रह गया है। जबकि 95 फीसदी उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा कर दिए हैं। इसके अलावा तकरीबन सभी उपभोक्ताओं के वहां इलेक्ट्रॉनिक मीटर लग गए हैं।
बिजली चोरी पर भी अंकुश लगा है। लिहाजा, भवानीपुर उपकेन्द्र को बेहतर आपूर्ति के लिए पावर कॉर्पोरेशन एमडी को पत्र लिखा गया। एमडी ने उपकेंद्र को 22 घंटे बिजली की मंजूरी दे दी है।