फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girl screamed after seeing tiger on farm In Sitapur forest workers went to spot and investigated

UP News: आलू के खेत में दिखा ऐसा जानवर, युवती की निकल गई चीख; पगचिन्ह देख ग्रामीणों में फैली दहशत

Fri, 10 Jan 2025 06:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 06:57 PM IST
सार

आलू के खेत में भयावह जानवर देखकर युवती की चीख निकल गई। पगचिन्ह देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन कर्मियों ने सावधान रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
girl screamed after seeing tiger on farm In Sitapur forest workers went to spot and investigated
मौके पर मौजूद वनरक्षक और ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को खेत पर बाघ देखकर युवती चीख उठी। इसके बाद दहशत में बेहोश होकर वहीं गिर गई। घरवाले उसे किसी तरह घर लाए। सूचना पर पहुंचे वनरक्षक ने पगचिन्ह की जांच की। गांव वालों को सावधान रहने की सलाह दी। 

विज्ञापन


घटना कमलापुर थाना क्षेत्र के मानपुर मजरा हरिहरपुर गांव की है। यहां की रहने वाली रूबी (22) दोपहर करीब 2 बजे आलू के खेत की तरफ गई थी। वहां उसने बाघ देखा। उसे देखते ही उसकी चीख निकल गई। वह बेहोश हो गई। साथ गई मां ने उसे संभाला। चीख सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। 

विज्ञापन

दो सप्ताह से देखे जा रहे पग चिन्ह

गांव निवासी अंकुर भार्गव ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। सूचना पर वनरक्षक अनूप सिंह और जयविंद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें ले जाकर पगचिह्न दिखाए। इस पर उन्होंने कहा कि पगचिह्न को जांच के लिए भेजा जाएगा। ताकि पता चल सके कि यह किस जानवर के पगचिह्न हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह से पग चिन्ह देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वनरक्षक ने गांववालों को सावधान रहने की दी सलाह

अवधेश, रामप्रसाद निवासी गोविदापुर हरदोपट्टी ने बताया कि दिखने वाला जानवर उनकी बकरियों को भी निवाला बना चुका है। हरिहरपुर गांव में नीलगाय का भी शिकार कर चुका है। वनरक्षक अनूप सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि अकेले खेतों की तरफ न जाएं। आग जलाकर रखें। आवाज लगाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed