फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl found hanging before marriage procession

Sitapur News: बरात आने से पहले फंदे से लटकी मिली युवती

Sun, 25 Jun 2023 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 Jun 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Girl found hanging before marriage procession
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवती का शव बरात आने से चंद घंटे पहले फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर वर पक्ष भी आ गया। परिजन काफी देर तक दूसरी पुत्री से विवाह करने की बात कहते रहे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौखड़िया निवासी इंद्रपाल की पुत्री नीलम (20) का विवाह हरदोई के थाना क्षेत्र पिहानी, मंसूरनगर निवासी रामू के साथ तय हुआ था। रविवार को बरात आनी थी। घर पर पंडाल लग चुका था। खुशी का माहौल था। इसी बीच शनिवार देर रात नीलम का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

सुबह होते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वर पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने अपनी दूसरी पुत्री से विवाह कराने की बात कही। काफी देर तक वार्ता होने के बाद लड़के ने विवाह करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed