फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl dies due to lightning, walls collapsed

बिजली गिरने से बालिका की मौत, दीवारें ढहीं

Sun, 09 Oct 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to lightning, walls collapsed
मोहल्ला पूर्णागिरी भरा बारिश का पानी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में बारिश का दौर पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा। बारिश से कीचड़ व जलभराव के चलते जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। फसलों को नुकसान होने से किसान चिंतित हैं। रविवार को बिजली गिरने से एक किशोरी समेत पांच बकरियों की मौत हो गई। लगातार बारिश से कई जगहों पर दीवारें ढह गईं। पिछले 24 घंटे में 13 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से मौसम ठंडा होने लगा है। अधिकतम पारा लुढ़ककर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को मौसम खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शहर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों का राह चलना दूभर है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि नगर में जलभराव से हालात बेहद खराब हैं। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अतरौली निवासी विनोद की 11 वर्षीय बेटी महक रविवार दोपहर गांव के बाहर बकरियां चरा रही थी। बारिश के बीच बिजली गिरने से महक और चार बकरियां झुलस गईं। बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक आशा मौर्या ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिया है। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। लहरपुर तहसील क्षेत्र में बारिश के चलते रविवार को रमुवापुर मजरा कुल्ताजपुर निवासी अनिल कुमार एवं राजकुमार की कच्ची कोठरी ढह गई।
कुटी फरीदपुर में रामनरेश की पक्की दीवार अचानक भर भराकर ढह गई। बारिश ने सबसे अधिक नुकसान फसलों को पहुंचाया है। ब्लॉक मछरेहटा के बरसंधियां निवासी रामलाल ने बताया कि धान कटे हुए खेत में पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते धान सड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। पिसावां क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी गोविंद के घर की कच्ची दीवार बारिश के कारण ढह गई।
तालाब में गिरने से रोका तो घरों में भरा पानी
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के सुरजीपारा में दबंगों ने बरसात के पानी को तालाब में गिरने से रोक दिया है। इससे बरसात का पानी तालाब में जाने के बजाय सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगों के घरों में भरने लगा है। गांव के कुछ लोगों ने तालाब की ओर जाने वाले पानी को सड़क के किनारे जेसीबी से बंधा लगाकर रोक दिया है। तौकीर व नसीम के घर में पानी भर गया है। प्रधान राजेंद्र ने प्रशासन को इस बाबत सूचना दी है।

पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
तंबौर। लहरपुर तहसीलदार शशि बिंदु द्विवेदी ने रविवार को ग्रामीणों को जागरूक किया। बताया कि अभी तीन से चार दिनों तक बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए सुबह शाम विशेष रूप से पक्की छत के नीचे रहें, बच्चों को नंगे पैर बाहर न निकलने दें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनको मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed