फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Get the patient's complete history with just one click.

Sitapur News: एक ही क्लिक पर मिलेगी मरीजों की पूरी हिस्ट्री

Fri, 03 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Get the patient's complete history with just one click.
जिला महिला अस्पताल में शुरु हुई ऑनलाइन ओपीडी। - संवाद 
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल में अब मरीजों की बीमारी का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। अस्पताल में शुक्रवार को ऑनलाइन ओपीडी प्रारंभ कर दी गई हैं। इससे अस्पताल आने वाली करीब 500 महिलाओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में अभी तक आभा आईडी के जरिये परचा तो ऑनलाइन बनता था, लेकिन ओपीडी पुराने ढर्रे पर ही संचालित हो रही थी। अब इसे आधुनिक कर दिया गया है। पहले चरण में तीन काउंटर पर ऑनलाइन ओपीडी की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन


सबसे पहले मरीजों का ऑनलाइन परचा बनेगा। उसके बाद जब मरीज चिकित्सक के पास पहुंचेगा तो जांच व दवाई सबकुछ ऑनलाइन ही दर्ज किया जाएगा। पैथोलॉजी में जाने पर केवल परचा दिखाना होगा। आपकी जांच तत्काल हो जाएगी। जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, चिकित्सक मरीजों की बीमारी, दवा व जांच रिपोर्ट ऑनलाइन ही दर्ज करेंगे। इससे जब मरीज दोबारा अस्पताल आएंगे तो उनकी पूरी हिस्ट्री कंप्यूटर पर पहले से ही मौजूद रहेगी। इससे इलाज कराने में काफी सुविधा रहेगी। ऑनलाइन ओपीडी तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed