{"_id":"6935c8b6cb394ab00403cad5","slug":"gayatri-parivar-will-organize-youth-excellence-function-sitapur-news-c-102-1-slko1052-145732-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गायत्री परिवार आयोजित करेगा युवा उत्कर्ष समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गायत्री परिवार आयोजित करेगा युवा उत्कर्ष समारोह
Mon, 08 Dec 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गायत्री चेतना केंद्र सहसापुर में स्थापना दिवस पर 14 से 16 दिसंबर तक युवा उत्कर्ष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत पहले दिन कलश यात्रा से होगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रविवार को सहसापुर में व्यवस्थापकों और सदस्यों ने सहयोगियों के साथ संगोष्ठी में मंथन किया और जिम्मेदारी तय की।
गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी गंगा सागर वर्मा ने युवा उत्कर्ष समारोह के तहत होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि 14 दिसंबर को गायत्री पीठ जेल रोड से सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को चार से सात बजे तक नारी उत्कर्ष संगोष्ठी व संगीतमय प्रवचन होगा। 15 दिसंबर को सुबह चार बजे से जागरण जप ध्यान और योग व्यायाम होगा। सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक विशेष देवाहन के साथ यज्ञ और शाम चार से सात बजे तक युवा उत्कर्ष संगोष्ठी व संगीतमय प्रवचन होगा।
16 दिसंबर को सुबह चार बजे से जागरण जप ध्यान और योग व्यायाम होगा। सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ एवं संस्कार और शाम चार बजे से एक दीप शहीदों के नाम दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रमाकांत अवस्थी ने समारोह की रूपरेखा रखी।
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय सहप्रभारी शिव कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता के बारे में बताया। ट्रस्ट के सहयोगी संतोष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आने वालों की सुविधा के लिए ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की। कमलेश मौर्या और शुभम मौर्य ने पूरे कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और घरों में देव स्थापना का दायित्व लिया। अवधेश वर्मा सहित गायत्री परिवार की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।