फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boy drowns in pond; teenager dies after falling into a ditch.

Sitapur News: तालाब में डूबकर बालक व खंती में गिरे किशोर की मौत

Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Boy drowns in pond; teenager dies after falling into a ditch.
धैर्य। (फाइल फोटो)
सदरपुर। क्षेत्र के पोखराकलां और लोनी मजरा शमसाबाद में बृहस्पतिवार को पानी में डूबने से एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन


पोखराकलां निवासी किसान आशीष कुमार वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र धैर्य वर्मा (9) बृहस्पतिवार सुबह तालाब के किनारे स्थित मंदिर परिसर में खेल रहा था। उसी दौरान उसका खिलौना तालाब में गिर गया। खिलौना निकालने के लिए धैर्य तालाब के पास गया। अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


बालक को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद धैर्य को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। धैर्य की एक छोटी बहन बुलबुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोनी मजरे शमसाबाद निवासी मजदूर सुमेरी लाल का पुत्र प्रेमचंद (15) बृहस्पतिवार सुबह घर से निकला था। परिजनों के अनुसार अचानक पैर फिसलने से वह सड़क किनारे गहरी खंती में गिर गया। खंती गहरी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।


प्रेमचंद के परिजनों ने बताया कि वह भाई बहनों में सबसे बड़ा था। अब परिवार में एक भाई और एक बहन है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास खेती की जमीन भी नहीं है।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में डूबने से बालक और किशोर की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed