{"_id":"6a41659f71d8379457088d20","slug":"garbage-shed-collapsed-before-construction-was-completed-sitapur-news-c-102-1-slko1052-158956-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निर्माण पूरा होने से पहले ढह गया कूड़ाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निर्माण पूरा होने से पहले ढह गया कूड़ाघर
Sun, 28 Jun 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सकरन। ग्राम पंचायत सेमरा खुर्द में बनवाया जा रहा कूड़ाघर पूरा होने से पहले ही ढह गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत सेमरा खुर्द में 3.5 लाख रुपये की लागत से सांडा कोनसर मार्ग के किनारे कूड़ाघर का निर्माण कराया जा रहा था। कार्य पूर्ण भी नहीं हो पाया था कि उसके भीतर की दीवारें गिर गईं। पश्चिम साइड की मेन दीवार में दरार आ गई है। प्रधान व सचिव ने निर्माण कार्य पूरा दिखाकर भुगतान भी करा लिया है।
ग्रामीण सदानंद ने आरोप लगाया कि निर्माण के समय मौरंग की जगह बालू का प्रयोग किया गया था। मानक विहीन ईंटें व घटिया सामग्री लगाई गई थी। बोरिंग भी अधूरी पड़ी है। इसके बावजूद कागजों पर निर्माण कार्य पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया। सुरेश, जगदीश, सुनील आदि ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान व सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया मामला जानकारी में नहीं था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।