{"_id":"62d9a7e80d8deb429e003d84","slug":"friend-s-relative-raped-the-student-sitapur-news-lko640559244","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ सहेली के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के साथ सहेली के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। एक छात्रा ने सहेली के रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने सहेली और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना आठ दिन पुरानी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
थाना हरगांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि वह लहरपुर क्षेत्र के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। बीती 13 जुलाई को वह कॉलेज से पढ़कर घर जा रही थी। उसकी एक सहेली ने बताया कि लहरपुर नगर के एक मोहल्ले में उसके रिश्तेदार रवि वर्मा रहते हैं। सहेली ने पीड़िता को वहां चलने के लिए कहा।
पीड़िता अपनी सहेली की बात मानकर उसके रिश्तेदार के घर चली गई। आरोप है कि सहेली के रिश्तेदार ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी सहेली व रिश्तेदार ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से भी घटना के बारे में कुछ न कहने की बात कही।
विज्ञापन
पीड़िता वहां से घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने हरगांव थाने में सूचना दी। घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र की होने के चलते पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज नहीं हुआ।
गुरुवार को लहरपुर पुलिस को तहरीर देने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया गया।
इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले में सहेली ज्योति व उसके रिश्तेदार रवि वर्मा पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हरगांव पुलिस की लापरवाही, आठ दिन बाद दर्ज हुआ केस
छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में हरगांव पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पीड़िता का कहना है कि उसने हरगांव थाने में जाकर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। महिला अपराध संबंधी मामलों में पुलिस को तुरंत केस दर्ज करना होता है। अगर घटना लहरपुर की थी तो हरगांव पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले को स्थानांतरित कर सकती थी। पुलिस की वजह से पीड़िता को न्याय मिलने में आठ दिन का समय लग गया।