फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Free seeds given to farmers, production cost will decrease

Sitapur News: किसानों को दिए गए मुफ्त में बीज, घटेगी उत्पादन लागत

Mon, 01 Dec 2025 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Free seeds given to farmers, production cost will decrease
सीतापुर। कृषि विभाग की ओर से किसानों को पांच प्रकार के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 23,000 बीज किटों का वितरण हो गया है। इससे उन्हें बाजार से महंगे बीज खरीदने से राहत मिली है। इसका असर फसलों के उत्पादन की लागत पर पड़ेगा, जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग की और से तोरिया तपेश्वरी, सरसों, चना, मक्का, मटर, दो प्रकार के मसूर की मिनी किटों का निशुल्क वितरण किसानों को किया जा रहा है। 23,5556 किटों के वितरण के सापेक्ष तकरीबन 23,000 किटों का वितरण किया जा चुका है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तोरिया और सरसों की किट दो-दो किलोग्राम की है। चना की किट 16 किग्रा., मटर की किट 20 किग्रा. और मसूर की किट आठ किग्रा. की है।
विज्ञापन

निशुल्क बीज वितरण की मात्रा 1139.86 क्विंटल है। जिन किसानों को निशुल्क बीज दिया गया है, उनकी फसलोत्पादन की लागत में कमी आएगी। खुले बाजार में महंगे दर पर बीजों की बिक्री की जा रही है, जिसे कम जोत वाले किसानों को बीज खरीदना संभव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed