फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fraud of 16.5 lakh in the name of goat farming

गोट फार्मिंग के नाम पर साढ़े 16 लाख की ठगी

Tue, 30 Jun 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 16.5 lakh in the name of goat farming
लहरपुर (सीतापुर)। दो लोगों से ठगों ने गोट फार्मिंग के नाम पर करीब साढ़े 16 लाख रुपये ठग लिए। बाउंड्रीवाल का काम बीच में ही छोड़कर ठेकेदार भाग गया। इस पर पीड़ितों ने ठग से कई बार रुपये मांगे पर उसने नहीं लौटाए। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली इलाके के दरियापुर निवासी नितिन शंकर व सामिन अब्बास ने बताया कि अयोध्या के सिविल लाइंस निवासी अपूर्व ने गोट मिल्क फार्मिंग व गोट चीज का व्यापार करने में मुनाफे का सपना दिखाकर एक कंपनी बनवाई। आरोप है कि अपूर्व ने अपने को एक बड़ी कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया।
विज्ञापन

उसने कंपनी की फर्जी वेबसाइट दिखाकर विश्वास में ले लिया और गांव में प्रोजेक्ट लगाने के लिए धीरे-धीरे 16 लाख 42 हजार रुपये ले लिए। काम शुरू करने के लिए उसने ही अपने ठेकेदार से बाउंड्रीवॉल आदि बनवाई और दो लाख 23 हजार का भुगतान भी ठेकेदार को कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गया। आठ माह बीतने के बाद जब कोई कार्य शुरू नहीं हुआ तो पैसे की मांग की गई। पर उसने पैसा नहीं दिया। इसको लेकर पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने अपूर्व श्रीवास्तव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed