{"_id":"56fabb6f4f1c1bc84ff0022a","slug":"four-square-kilometers-in-the-district-grew-greener","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ी चार वर्ग किलोमीटर हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ी चार वर्ग किलोमीटर हरियाली
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
जंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली को लेकर जिले में राहत देने वाली खबर है। यहां पर हरियाली का क्षेत्रफल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जिससे बेहतर वातावरण होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हरियाली के बढ़ते क्षेत्रफल का खुलासा हाल ही हुए सेटेलाइट सर्वे के दौरान सामने आया है। सर्वे के अनुसार जिले में करीब 4 स्कॉयर किलोमीटर तक हरियाली बढ़ने की बात कही जा रही है।
हरियाली के हिसाब से वर्तमान समय में जिले में करीब 4991 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनक्षेत्र दर्ज है। पर्यावरण और बेहतर हो, इसको लेकर पौधरोपण किया जाता है। मंशा रहती है कि रोपे गए पौधे वृक्ष बनकर जिले में हरियाली का ग्राफ बढ़ाएंगे।
हरियाली लाने में पौध रोपण कहां तक सफल हुआ, इसको लेकर हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले का सेटेलाइट सर्वे कराया। इस सर्वे के दौरान सीतापुर जिले की जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद राहत देने वाली रही है। पुराने ग्राफ की अपेक्षा इस बार हरियाली में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सेटेलाइट की रिपोर्ट के अनुसार जिले में करीब 4 वर्ग किलोमीटर तक हरियाली का घनत्व बढ़ा है। इस रिपोर्ट को लेकर वन विभाग बेहद खुश है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो हरियाली का बढ़ा ग्राफ पौधरोपण का ही नतीजा है।