फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four people lost their lives in separate incidents

Sitapur News: अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों ने गंवाई जान

Tue, 02 May 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four people lost their lives in separate incidents
सीतापुर। अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। गोंदलामऊ के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में मछली पालन के लिए बने पक्के तालाब के किनारे खोदाई करते समय तीन मजदूर मिट्टी में दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई।जबकि रेउसा में बहराइच-रेउसा मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं । सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई। वहीं, मिश्रिख में पुत्री के साथ ससुराल जा रहे बाइक सवार किसान को कुतुबनगर पिसावां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मृत्यु हो गई और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा सिधौली क्षेत्र में बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



मिट्टी में दबे तीन मजदूर, एक की मौत


गोंदलामऊ के संदना थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में खानपुर में मछली पालन के लिए पक्का तालाब बना है। इस तालाब के चारों तरफ साफ-सफाई और मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में मजदूर तालाब की नींव और दीवार के आस-पास से मिट्टी हटा रहे थे। इसी दौरान राजेश (41), शिव कुमार (35) और राम कुमार (30) मिट्टी ढहने से उसके नीचे दब गए। यह देखकर साथ में काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर धीरे-धीरे मिट्टी में दबे तीनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना का पता चलने पर राजेश के परिजनों में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी शिवरानी और एक बेटी पूनम है। बेटी की शादी तय कर दी गई है। आगामी 27 नवंबर को शादी होनी है लेकिन अचानक हुई घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटी गंभीर

मिश्रिख (सीतापुर)।लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खूंटी बिजारूल निवासी रमाकांत (55) खेते करते थे। उनकी ससुराल मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में है। साले के बेटे का मुंडन मंगलवार को होना है। इसमें शामिल होने के लिए वे अपनी पुत्री सलोनी (18) के साथ बाइक से सोमवार दोपहर हरिहरपुर जे रहे थे। कुतुबनगर पिसावां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्री सिर के बल सड़क पर जा गिरे।

रमाकांत ने हेलमेट लगाया था लेकिन इसकी क्लिप बंद नहीं थी। टक्कर से हेलमेट उछलकर अलग गिर गया। दोनों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की मदद से एंबुलेंस बुलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख भेजा गया। जहां रमाकांत को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिसावां पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया। प्रभारी निरीक्षक कुशमेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बाइकें भिड़ने से युवक की मौत, दो जख्मी

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के बेहडा गांव निवासी सलमान (27) पंचर बनाने का काम करते थे। वे अपने साथी बहेरवा निवासी मिथलेश (20) के साथ बाइक से कस्बा सिधौली आ रहे थे। उसी दौरान महमूदाबाद मार्ग पर कस्बे में स्थित खोया मंडी निकट उनकी बाइक को सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी सिधौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया और मिथलेश को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है।
वहीं, एक अन्य घटना में अटरिया के गांव मऊ निवासी विजय सिंह (40) दवाई लेने हिंद अस्पताल जा रहे थे। नेशनल हाईवे पार करते समय लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

रेउसा (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नेवादा निवासी राजकिशोर (35) खेती करते थे। रविवार देर शाम वे एक परिचित की बाइक मांगकर रेउसा खरीदारी करने गए थे। देर रात लगभग 11 बजे वापस घर जाते समय बहराइच रेउसा मार्ग पर गल्ला गोदाम के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए और उनको सीएचसी रेउसा ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मोहिनी बदहवास हो गई। उनका आठ माह का एक पुत्र विवांश है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे और छह माह पहले ही पिता चंद्र कुमार की भी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed