{"_id":"643eea07b9d2c1235c0daef4","slug":"four-pamphlets-rejected-in-the-scrutiny-of-nomination-papers-sitapur-news-c-13-1-190349-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नामांकन पत्रों की जांच में चार पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नामांकन पत्रों की जांच में चार पर्चे खारिज
Wed, 19 Apr 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 11 निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच हुई। जांच में अध्यक्ष पद के लिए किए गए चार नामांकन खारिज कर दिए। 127 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
निरस्त किए गए नामांकन पत्रों में सीतापुर नगर पालिका सीट से एक, महोली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर दो व बिसवां नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन खारिज कर दिया गया।
सीतापुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसमें से 14 नामांकन वैध पाए गए। शरबती राठौर ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था। इनका नाम मतदाता सूची में मझिली में अंकित होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया। नगर पालिका खैराबाद में अध्यक्ष के लिए दाखिल सभी सात नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसी तरह नगर पंचायत हरगांव में अध्यक्ष पद के लिए जमा किए गए सात नामांकन वैध मिले।
विज्ञापन
महोली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच में निर्दलीय रेनू देवी व मीना कुमारी का पर्चा खरिज किया गया है। सदस्य पद के लिए 98 नामांकन दाखिल हुए थे। जिसमें कोई नामांकन खारिज नहीं हुआ।
बिसवां नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए 26 नामांकन पत्रों में से 25 वैध पाए गए। निर्दलीय प्रत्याशी फैसल का नामांकन पत्र प्रस्तावक के हस्ताक्षर न होने के कारण निरस्त कर दिया गया। मिश्रिख से अध्यक्ष पद के लिए दाखिल आठ नामांकन पत्र वैध पाए गए। सभासद पद के 107 नामांकन वैध पाए गए। सिधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 13 नामांकन पत्र सही पाए गए। नगर पालिका लहरपुर से अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए नौ और नगर पंचायत तंबौर के 13 पर्चे वैध पाए गए।
भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध दी गई आपत्ति खारिज
महमूदाबाद नगर पालिका सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अंबरीश गुप्ता ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के समय निर्दलीय प्रत्याशी पुतान के प्रस्तावक कुशाग्र वर्मा ने उनके नाम के लिए आपत्ति की। बताया कि अधिवक्ता द्वारा बनाई गई नोटरी नियमानुसार नहीं बनी है। आरओ मिथिलेश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों की सुनते हुए भाजपा प्रत्याशी अंबरीश गुप्ता के नामांकन पत्र को सही माना। जिसके बाद नगर पालिका परिषद महमूदाबाद से अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 17 उम्मीदवारों और नगर पंचायत पैंतेपुर से अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।