{"_id":"672b8cac282c51b0d8052a1f","slug":"four-land-mafia-identified-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121542-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार भूमाफिया चिह्नित, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार भूमाफिया चिह्नित, केस दर्ज
Wed, 06 Nov 2024 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला प्रशासन ने नजूल की जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस व बाउंड्रीवाॅल कराने वाले चार लोगों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया है। एसडीएम सदर अभिनव यादव के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के प्रभारी नजूल लिपिक शैलेंद्र कुमार ने चारों के खिलाफ खैराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर पालिका परिषद खैराबाद की टीम ने एसडीएम सदर को तीन अक्तूबर को एक रिपोर्ट भेजी थी। इसमें खैराबाद के मोहल्ला कटरा नई बाजार निवासी निहाल अहमद, कस्बाती टोला निवासी सुजात अली, मोहल्ला शेखसरांय निवासी मेराज अहमद व आफताब अहमद पर नजूल भूमि पर कब्जा करने की पुष्टि हुई थी।
नगर पालिका परिषद की आख्या के अनुसार कस्बा खैराबाद की गाटा संख्या-3037 व 3038 अभिलेखों में नजूल भूमि के रूप में दर्ज है। स्थलीय निरीक्षण में पता चला कि भूखंड संख्या-3037 पर निहाल अहमद करीब 8 हजार वर्ग फीट भूमि पर गेस्ट हाऊस निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
भूखंड संख्या 3038 पर सुजात अली ने करीब 8 हजार वर्ग फीट भूमि पर अस्थायी बाउंड्रीवॉल बनाकर टिन शेड डाल रखा है। मेराज अहमद व आफताब अहमद ने भी गाटा संख्या 483 व 489 के अंश भाग करीब 15 हजार वर्ग फीट पर अवैध अतिक्रमण कर बाउंड्रीवॉल बनाई हुई है। ये सभी जमीनें नजूल की हैं। जिसका बाजार मूल्य करोड़ों में है।
पूर्व में भी चिह्नित हो चुके हैं तीन भू माफिया
जिला प्रशासन ने पूर्व में भी तीन भूमाफिया को चिह्नित किया था। इन पर शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जिसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्णागिरी निवासी उत्तम सिंह के अलावा संजय श्रीवास्तव व विशाल धनेजा को भूमाफिया चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया गया था।