फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four including the Sho suspended in flirting with the teacher

शिक्षिका संग छेड़खानी में थानेदार समेत चार निलंबित

Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four including the Sho suspended in flirting with the teacher
संदना (सीतापुर)। शिक्षिका के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस की लापरवाही पर एसपी ने संदना एसओ समेत चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। रिट सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव को संदना थाने का नया एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन

संदना इलाके में गुरुवार को स्कूल से घर जाते समय रास्ते में एक शिक्षिका संग छेड़खानी की घटना हुई थी। नशे में धुत व्यक्ति ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की थी। किसी तरह शिक्षिका, सहयोगी शिक्षकों की मदद से बच पाई थी। आरोपी को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शिक्षिका ने वारदात की तहरीर थाने में दी थी। पर पुलिस ने न सिर्फ केस दर्ज करने में हीलाहवाली बरती बल्कि तहरीर भी बदलवा दी थी। इस मामले को एसपी ने बेहद गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

एसपी ने वीडियो वायरल होने की बात से नाराजगी जताई। संदना पुलिस की लापरवाही मानते हुए एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसपी ने थानाध्यक्ष आरबी सुमन, एसएसआई विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल सूर्यपाल सिंह, महिला आरक्षी राखी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच भी कराई जाएगी। एसपी ने रिट सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव को संदना थाने का इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो से सामने आई लापरवाही
पुलिस ने शिक्षिका के साथ छेड़खानी के मामले को हल्के में लिया। संदना थाने में पीड़ित शिक्षिका के साथ पुलिस ने अच्छा बर्ताव भी नहीं किया। शिक्षिका को महिलाओं के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क पर न ले जाकर उसे आम लोगों की बीच लाकर खड़ा कर दिया गया था। इस पूरे घटना क्रम की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। इससे पुलिस की लापरवाही जग जाहिर हो गई थी। थाने में पुलिस के व्यवहार से महकमे की फजीहत होने लगी थी। एसपी ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed