{"_id":"5f03594a8ebc3e42ba563dee","slug":"four-houses-burnt-sitapur-news-lko529503282","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घर जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घर जल कर राख
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। रेउसा इलाके के गुड़रूवा देवरिया गांव में संदिग्ध हालात में आग लगने से चार घरों की करीब दो लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
रेउसा इलाके के गुड़रुवा देवरिया गांव निवासी मनोहर के यहां रविवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के रमेश, नरेश व जोगिंदर के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया। अग्रिकांड में करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी होने पर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित मनोहर ने गां के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।