{"_id":"634312bf1904ab5fce3013b0","slug":"four-hours-of-electricity-in-20-localities-sitapur-news-lko652117960","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर के भवानीपुर फीडर की बिजली रविवार को करीब चार घंटे गुल रही। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारावफात के जुलूस के कारण पांच फीडरों की बिजली काट दी गई थी।
शहर के भवानीपुर फीडर से पुराना सीतापुर, मन्नी चौराहा, तरीनपुर, रामलीला मैदान आदि जगहों को बिजली सप्लाई की जाती है। बारावफात के चलते शहर में देर शाम जुलूस निकाला गया। इस दौरान बरसात भी हो रही थी। कहीं पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली काट दी। इससे इन फीडरों से जुड़े हुए करीब 20 मोहल्लों मेें चार घंटे बिजली गुल रही।
लंबे समय तक कटौती होने से घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि जुलूस निकल जाने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी के लोग रहे परेशान
भवानीपुर फीडर से जुड़े कांशीराम कॉलोनी में भी बिजली की समस्या के चलते कई घंटे कटौती रही। इससे लोगों को सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर उठानी पड़ी। कई बार लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन को फोन करके बिजली के बारे में जानकारी ली। बाद में बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।