फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four health sub-centres lying incomplete for four years

Sitapur News: चार साल से अधूरे पड़े चार स्वास्थ्य उप केंद्र

Sun, 23 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four health sub-centres lying incomplete for four years
मास्टरबाग। बिसवां ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में चार साल पूर्व उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 31.71 लाख रुपये का खर्च स्वीकृत किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना था। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से शंकरपुर, राजा करनाई, कैमहरा खुर्द और न्योराजपुर के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए 10 किमी. तक की दौड़ लगाकर बिसवां सीएचसी जाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड प्रखंड लखनऊ की ओर से पीएम ए-भीम योजना के अंतर्गत 2021-22 में उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण शुरू किया गया था। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर 31.71 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। इसके लिए 30.12 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई थी। बिसवां ब्लॉक में आठ उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने थे।
विज्ञापन

यह उप स्वास्थ्य केंद्र जालिमपुर मडोर, पिरीकला, पिपराखुर्द, शंकरपुर, राजाकरनाई, कैमहराखुर्द, न्योराजपुर व कौरसा में बनने थे। इनमें से शंकरपुर, राजा करनाई, कैमहरा खुर्द और न्योराजपुर के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। इन गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र का ढ़ाचा ही बन सका है। इनमें दरवाजा व खिड़की तक नहीं लगाए गए हैं। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए झोलाछाप के भरोसा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी गणपति चौरसिया, श्याम किशोर, हासिम, परसराम, बृजलाल मौर्य, लक्ष्मीकांत, सुभाष मौर्य, दौलत राम, राम कुमार, रमेश चंद्र, विनीत तिवारी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर अधूरे पड़े स्वास्थ्य उप केंद्रों का निर्माण शीघ्र पूरा कराते हुए इन्हें संचालित कराए जाने की मांग की है।
जनसुनवाई में शिकायत पर निर्माण पूर्ण बताया
न्योराजपुर के दौलतराम ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य अधूरा होने की शिकायत 26 सितंबर को सीएम पोर्टल पर जनसुनवाई में ऑनलाइन की गई थी। बिसवां सीएचसी अधीक्षक ने आख्या में निर्माण कार्य पूर्ण होने की बात कहकर शिकायत का समाधान भी दर्शा दिया जबकि जमीनी तौर पर निर्माण अधूरा पड़ा है।

नई टेंडर प्रक्रिया कर पूरा होगा निर्माण कार्य
स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण का जिम्मा ओम एसोसिएट फर्म को सौंपा गया था। कार्यों में लापरवाही पर ओम एसोसिएट को ब्लैक लिस्टेड करते हुए जमानत धनराशि जब्त कर ली गई है। नई टेंडर प्रक्रिया जारी है, जल्द ही अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूर्ण करा कर भवनों का हैंडओवर विभाग को किया जाएगा।
अमन राय, सहायक अभियंता सीएलडीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed