{"_id":"672fa8964c92b6b8810d7910","slug":"four-bighas-of-sugarcane-crop-burnt-due-to-stubble-burning-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121699-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पराली जलाने से चार बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पराली जलाने से चार बीघा गन्ने की फसल जली
Sat, 09 Nov 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर। थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव निवासी मैकू ने शनिवार को खेत में पराली जला दी। पराली जलाने के दौरान चिंगारी से गांव के ही राजकुमार के गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई।
गांव के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। गांव वालों ने फसल पर ट्रैक्टर चलाकर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों संग मिलकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक राजकुमार का चार बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। (संवाद)