{"_id":"65c4ff35485e0708eb04960e","slug":"four-bighas-of-sugarcane-burnt-due-to-falling-of-high-tension-line-wire-sitapur-news-c-102-1-slko1037-109589-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से चार बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से चार बीघा गन्ना जला
Thu, 08 Feb 2024 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 08 Feb 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के लिल्सी गांव में बृृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से चार बीघा गन्ना जल गया। गन्ने की यह फसल कात्यायनी कृषक जूनियर हाईस्कूल संस्था की थी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधक को दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक लगभग चार बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। घटना के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद मिश्र ने रामकोट थाने में तहरीर दी है।