Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Foundation stones laid for 90 Ambedkar parks on Constitution Day

Sitapur News: संविधान दिवस पर 90 आंवेडकर पार्कों का शिलान्यास

Fri, 27 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Foundation stones laid for 90 Ambedkar parks on Constitution Day
सीतापुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत 90 चयनित स्थलों पर शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस स्थलों का चयन कर पार्कों के विकास और सुंंदरीकरण की योजना बनाई गई है। प्रत्येक स्थल पर अधिकतम 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के साथ पार्क में बाउंड्री, पाथ-वे, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ से मुख्यमंत्री ने योजना के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके क्रम में जिले के चयनित स्थलों पर स्थानीय स्तर पर भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संबंधित बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया था। योजना के कार्यों के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। विभाग स्वीकृत स्टीमेट के अनुसार निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य कराएगा। ऐलिया ब्लाॅक के महमूदपुर रोहिला मजरा जमदुआ में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु और सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने शिलान्यास किया। मंत्री ने बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान ने सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार दिए हैं। ऐलिया ब्लाक की कचनार, पीतपुर, इमलिया सुल्तानपुर, नेरी और चांदूपुर में भी पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed