फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   forgery

साफ करने के बहाने तीन लाख के गहने उड़ा ले गए ठग

Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
forgery
सीसीटीवी कैमरें में कैद हुआ उचक्का। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। खैराबाद क्षेत्र में शनिवार को एक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की पत्नी और बहू ठप्पेबाजी का शिकार हो गईं। जेवर साफ करने के बहाने उनके करीब तीन लाख के गहने दो बदमाश ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खैराबाद के मोहल्ला महेंद्री टोला निवासी प्रभात मिश्रा डीजे इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वे शनिवार को कॉलेज गए थे। घर पर उनकी पत्नी ममता मिश्रा और बहू श्रीमती रक्षिता थीं। दोपहर को दरवाजे पर दस्तक हुई तो ममता बाहर निकलीं। गेट पर मौजूद दो लोगों ने खुद को सोने-चांदी के आभूषण साफ करने वाला बताया। कहा कि उनके जेवरात साफ करने वाला पाउडर है। सास-बहू को भरोसे में लेने के लिए ठगों ने पहले पीतल साफ करके दिखाया। कहा कि इसी से गहने भी साफ हो जाते हैं। सास-बहू उनकी बातों में आ गईं। जेवरात साफ करने के लिए उन्हें दे दिए। शातिरों ने एक बड़े भगौने में पानी मंगवाया। इसके बाद उन जेवरातों को उसमें डाला और बड़ी ही सफाई से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। सास-बहू को समझाया कि घर के अंदर ले जाकर पानी को गर्म कर लेना। इस प्रक्रिया से जेवरात साफ हो जाएंगे। सास-बहू भगौने को लेकर घर के अंदर गईं और दूसरी तरफ दोनों जालसाज जेवरात से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घर में पानी को गर्म करने के बाद सास-बहू ने उसमें से जेवर निकालने की कोशिश की तो वे गायब थे। यह जानकार सास-बहू के होश उड़ गए। बाहर आकर देखा तो दोनों जालसाज लापता हो चुके थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच शुरू की। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी करीब तीन लाख के गहने ले गए हैं। पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला है, जिसमें दो लोग कैद हुए जो जालसाज बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी खैराबाद अरविंद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जालसाज कैद हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed