फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fog, cold wave disrupt normal life

Sitapur News: कोहरे व शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

Mon, 02 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fog, cold wave disrupt normal life
सीतापुर। नए साल के पहले दिन धूप नहीं निकलने से गलन व शीतलहर ने दिन भर लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। दोपहर तक कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई। राहत पाने को लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया। अधिकतर पारे में तीन डिग्री व न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह की तरह ही नए साल के पहले दिन रविवार की सुबह भी घने कोहरे के बीच हुई। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। जो वाहन सड़क पर नजर भी आए वह हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। कोहरे का प्रकोप दोपहर तक जारी रहा। इस सीजन में पहली बार सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए।
विज्ञापन

नए साल के पहले ही दिन सूरज के छुट्टी पर रहने से सर्दी पूूरे शबाब पर पहुंच गई। दिन में पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शनिवार के मुकाबले अधिकतम पारे में तीन जबकि न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट आई। शाम ढलते ही एक बार फिर पूरे जिले ने कोहरे की चादर ओढ़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 73 प्रतिशत रही। ओस गिरने का मानक (ड्यू प्वॉइट) 12 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। मौसम के जानकार कहते हैं कि अगले चौबीस घंटो के दौरान पारे में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed