{"_id":"6ab02e3d6c71faa6be0043a7","slug":"floodwater-enters-20-homes-risk-of-infectious-diseases-rises-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164319-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 20 घरों में भरा बाढ़ का पानी संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 20 घरों में भरा बाढ़ का पानी संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा
Mon, 21 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद गांव के उत्तर निचले हिस्से में भरा बाढ़ का पानी। -संवाद
जहांगीराबाद। केवानी नदी का जलस्तर बढ़ने से जहांगीराबाद गांव के उत्तर निचले हिस्से में करीब 20 घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। आसपास के 400 बीघा से अधिक खेत जलमग्न हैं, फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई संपर्क मार्गों पर भी पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभी तक गांव नहीं पहुंची हैं।
बाढ़ प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन ने घरों से निकालकर पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय में ठहराया है। इन भवनों के आसपास भी पानी भरा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। कई दिनों से पानी जमा रहने और धूप निकलने के कारण अब दुर्गंध उठने लगी है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीण डॉ. वकील अहमद खान, सबाहुद्दीन, फूलमियां, दुर्गेश, देशराज, मो. सफी, नरेंद्र निर्मल, संजय, प्रहलाद, विजय गौड़, हाफिज सुफियान, माधौराम नाग व संतोष प्रजापति का आरोप है कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची और न ही जलभराव के बीच संक्रमण से बचाव के लिए कोई प्रभावी इंतजाम ही किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में क्षेत्र में हेपेटाइटिस के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- --
दिए गए हैं निर्देश
सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित इलाके में बराबर नजर बनाए रखें। अगर टीम नहीं पहुंची तो सोमवार को मरीजों की जांच करवाकर दवाई वितरित करवाई जाएगी।
-डॉ. सुखरंजन समद्दर, सीएमओ