फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flaws found in development works, reprimanded

Sitapur News: विकास कार्याें में मिलीं खामियां, फटकारा

Wed, 28 Jan 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in development works, reprimanded
महोली क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता चेक करते डीएम।
सीतापुर। महोली के कुंवरपुर गद्दी विद्यालय से बारिया गांव तक लगे खड़ंजे का मंगलवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया। यह कार्य जिला पंचायत की ओर से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खड़ंजे की गुणवत्ता व बिछाव मानक के अनुरूप न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाई। जूनियर इंजीनियर संदीप सिंह से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने खड़ंजे की ईंटें उखड़वाकर नीचे की मिट्टी की स्थिति की जांच की। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खड़ंजा कार्य की गुणवत्ता को तत्काल मानक के अनुरूप सुधारा जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने महोली क्षेत्र के बड़ा गांव में मितौली तिराहा से मंदिर के सामने स्थित तालाब तक निर्माणाधीन नाले के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले में आरसीसी मसाले की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने मसाले के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप हों। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक सिंह को हिदायत दी कि कार्यों की गुणवत्ता को परखने के बाद ही फाइल पास की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed