फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five new posts will be built in the city circle, will provide relief

Sitapur News: शहर सर्किल में बनेंगी पांच नई चौकियां, मिलेगी राहत

Wed, 20 Nov 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 20 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five new posts will be built in the city circle, will provide relief
सीतापुर। जिले की पुलिस व्यवस्था को बेहतर कर लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत बनाने के लिए शहर सर्किल में पड़ने वाले तीन थानों का परिसीमन किया गया है। इसके तहत इन थानों पर नई पुलिस चौकियों का निर्माण किये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। एसपी चक्रेश मिश्र ने तैयार प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में श्यामनाथ मंदिर के पास कोई चौकी नहीं थी। आए दिन होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के कारण यहां भीड़ लगती है। यह मंदिर कोहना चौकी इलाके में पड़ता है। जिसमें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र भी शामिल है। ऐसे में जब दो समुदायों के त्योहार एक साथ पड़ते हैं तो एक चौकी इंचार्ज पर दोगुनी जिम्मेदारी हो जाती है।
विज्ञापन

इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए मुंशीगंज चौकी की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके दायरे में मोहल्ला मुंशीगंज, श्यामनाथ, पूर्णागिरी नगर, जनकपुरी, मंसूरपुर, रसूलपुर मोहल्ले शामिल होंगे। इसके साथ ही चौकी सिविल लाइन्स, चौकी अस्पताल, चौकी कोहना, चौकी मंडी, चौकी रोडवेज, चौकी सदर बाजार, चौकी जेल को भी कुछ सीमा परिवर्तन के साथ संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ थाना रामकोट में नई चौकी जवाहरनगर बनेगी। रामकोट थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि इसमें जवाहरपुर, सिकटिहा, ढल्लिया, अर्थाना, टेढवा, गौरा, करियामऊ, ननसोहा, रहमतपुर ग्रंट, गौरिया, बीहटगौड़ इलाके शामिल होंगे। जबकि कुछ परिवर्तन के साथ मधुवन विहार, कटीली, कांशीराम कालोनी चौकी व हल्का रामकोट को संचालित किया जाएगा।

खैराबाद में बनेंगी तीन चौकियां
जिले में सर्वाधिक तीन नई पुलिस चौकिया खैराबाद इलाके में बनेंगी। खैराबाद थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि इसमें पहली चौकी हटौरा, दूसरी आईटीआई व तीसरी चौकी टप्पा खजुरिया बनेगी। इनके कार्यक्षेत्र में किसानी टोला, माखूपुर, सुजावलपुर, तुरसावा, जोशीटोला, शेखपुरा,चिल्लासराय, अकबरगंज, अकबरपुर, मकदूमपुर, जमैय्यतपुर, मुलाहिमपुर, चिलवारा, टिकरिया, भवाना, अलावलपुर, बन्नीशाहपुर, भदियासी, अढावल, मूसेपुर, सैदापुर, मीरनगर, अहमदपुर कंजा,भवानीपुर इलाके आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed