{"_id":"5f04a3c68ebc3e433922ce46","slug":"five-more-corona-positive-including-assistant-manager-sitapur-news-lko5296538128","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट मैनेजर समेत पांच और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट मैनेजर समेत पांच और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सीतापुर/हरगांव। जिले में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर रात एक साथ पांच और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें बैंक के असिस्टेंट मैनेजर, कैशियर, चीफ फार्मासिस्ट से लेकर एंबुलेंस का क्वार्डीनेटर और एक युवक शामिल है। तीन मरीजों को लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि दो मरीज एल-1 में शिफ्ट हुए हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। एक मरीज की जान भी जा चुकी है।
चार जून को जिले से 272 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें आंख अस्पताल से लिए गए 49 सैंपलों में हरगांव में पूर्व में संक्रमित मैनेजर के संपर्क में आए बैंक के कर्मचारियों का सैंपल भी शामिल था। 6 जून की देर रात लखनऊ से आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसमें लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-3 निवासी हरगांव के एसबीआई बैंक में तैनात असिस्टेंट मैनेजर (49), शहर के चौधरी टोला पुराना सीतापुर निवासी हरगांव की एसबीआई बैंक के कैशियर (35), शहर की 27वीं वाहिनी स्थित अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट (49), 108/102 और एएलएस के क्वार्डीनेटर (26) कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा शहर के निसाद नगर श्यामनाथ रोड निवासी 20 साल के युवक समस्या ने लखनऊ जाकर प्राइवेट लैब से कोरोना की जांच कराई थी। उसकी भी रिपोर्ट रात में पॉजिटिव आई है।
एक साथ पांच मरीजों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिले में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित असिस्टेंट मैनेजर को लखनऊ में आर्मी हॉस्पिटल, श्यामनाथ रोड निवासी युवक को ईरा मेडिकल कॉलेज, चीफ फार्मासिस्ट को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एंबुलेंस के क्वार्डीनेटर और बैंक कैशियर को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच नए केस मिलने के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। राहत की बात है कि 62 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
मछरहेटा ब्लॉक के घाघपुर निवासी प्रधा पति की कोरोना से मौत हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या अब बढ़कर आठ हो गई है, इसमें चार मरीज लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों व चार का इलाज एल-1 खैराबाद में चल रहा है। हरगांव की स्टेट बैंक में तैनात असिस्टेंट मैनेजर आर्मी से रिटायर्ड हैं। एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने बैंक की नौकरी कर ली थी। इसलिए उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ से रोजाना आने-जाने से हुए संक्रमित
सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले चारों मरीज लखनऊ अप-डाउन से ही संक्रमित हुए हैं। बताया कि चीफ फार्मासिस्ट रोजाना लखनऊ से ही अप-डाउन करते थे। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ में जिस दिन एक साथ 32 लोग पॉजिटिव मिले थे, उसके एक दिन पहले 108 के हेड क्वार्टर में बैठक हुई थी। उसमें एंबुलेंस का क्वार्डीनेटर शामिल होने गया था। वहीं से ही पॉजिटिव होकर क्वार्डीनेटर आया। इसके साथ में रह रहे रूम पार्टनर का भी सैंपल गया था।
उसकी रिपोर्ट निगेटिव और क्वार्डीनेटर पॉजिटिव आया है। संक्रमित मिले बैंक के असिस्टेंट मैनेजर या तो लखनऊ या फिर पूर्व में संक्रमित मिले मैनेजर के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। इसी तरह से कैशियर या तो बैंक मैनेजर के जरिए या फिर लखनऊ में ड्यूटी करने वाली पत्नी से। वह सप्ताह में दो-तीन बार आती है। उनका भी टेस्ट कराया जाएगा।