फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   five along with mother daughter lost life in roac accidents

सड़क हादसों चाची-भतीजी समेत पांच लोगों की गई जान

Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
five along with mother daughter lost life in roac accidents
अटरिया/मछरेहटा (सीतापुर)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। थाना अटरिया इलाके में शादी समारोह से लौट रहीं मां बेटी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, मिश्रिख इलाके में मुंडन संस्कार से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के खेरिया निवासी मन्नो देवी (35) पत्नी अयोध्या प्रसाद अपनी भतीजी रजनी उर्फ अंजली (8), बेटी राखी (5) के साथ इलाके के रेवानकलां में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। मंगलवार सुबह अटरिया इलाके में नेशनल हाईवे के निकट एक पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

मन्नो और अंजली को सिधौली सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। राखी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां कुछ देर तक चले इलाज के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। एसओ अटरिया सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई है, कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके में सोमवार देर रात मुंडन संस्कार कार्यक्रम से बाराबंकी के थाना घुंघटेर इलाके के गोसाईं पुरवा निवासी धर्मेश (22) पुत्र सियाराम, अपने साथी बांसखेड़ा रालामऊ थाना संदना निवासी रामसरन उर्फ गुड्डू (38) पुत्र राम प्रताप के साथ बाइक से वापस घर जा रहे थे। मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा निकट एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। सीएचसी मछरेहटा पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। सभी मांगलिक कार्यक्रमों से वापस लौट रहे थे, इस बीच हुए हादसों ने समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया है। गमगीन माहौल वहां भी हैं, जहां से यह लोग अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed