{"_id":"6824e3eb9f434b74170163a4","slug":"fish-market-will-be-relocated-kotwali-square-will-be-renamed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-132318-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मछली मंडी होगा स्थानांतरित कोतवाली चौराहे का नाम बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मछली मंडी होगा स्थानांतरित कोतवाली चौराहे का नाम बदलेगा
Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में बुधवार को 164 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। यह पिछली बार की तुलना में 13.8 प्रतिशत अधिक है। पिछली बैठक में 143.8 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इसमें करीब 40 करोड़ रुपये एक वर्ष का कर्मचारियों का वेतन व 32 करोड़ प्रारंभिक अवशेष भी शामिल है।
सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार मछली मंडी को स्थानांतरित करने की मांग की थी। इस वजह से इसके स्थान परिवर्तन पर मुहर लगी है। इसे हाल ही में अतिक्रमण मुक्त कराए गए एक स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, पुलिस लाइन से पंचमपुरवा मार्ग को राम लाल राही बाबूजी मार्ग, लक्ष्मी टॉकीज के सामने स्थित मार्ग को कृष्णा बाबू गुप्ता मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
वहीं, कोतवाली चौराहे को दानवीर भामाशाह चौराहे के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ दीवानी कचहरी में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। जलभराव से निपटान के लिए तालाबों पर चैंबर बनाकर जल को निकटतम नालों से अंडरग्राउंड जोड़ा जाएगा।