फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   fires people from being stolen in the store , put the jam

दुकान में चोरी होने से बिफरे लोग, लगाया जाम

Fri, 11 Dec 2015 10:56 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
का आश्वासन देकर किसी तरह लोगोें को मनाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

पिपरी गांव निवासी अमरजीत यादव की कचनार में पुलिस चौकी के पास ही मोबाइल शॉप है। रात को चोरों ने दुकान से 35 सौ की नकदी, 27 मोबाइल, आठ हजार के रिचार्ज कूपन, लैपटॉप समेत करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर अमरजीत मौके पर पहुंचा।

उधर, दो दिन पूर्व ही कस्बे में एक और चोरी की घटना से लोगों में रोष था। अमरजीत की दुकान से हुई चोरी के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इन लोगों ने सीतापुर-कस्ता मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


खबर पाकर एसओ केबी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग मान गए और जाम खोला गया। एसओ का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed