फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire broke out in CNG DCM near the ashram.

Sitapur News: आश्रम के पास सीएनजी डीसीएम में लगी आग

Fri, 27 Mar 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in CNG DCM near the ashram.
लपटों से ​घिरा ट्रक।
गोंदलामऊ। संदना कस्बे में सुंदरानंद आश्रम के पास बुधवार देर रात एक सीएनजी डीसीएम में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। वाहन और उसमें लदा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मानपुर के हसनापुर निवासी सुनीत कुमार रालामऊ से दोना-पत्तल लादकर डीसीएम से सीतापुर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी डीसीएम आग की लपटों में घिर गई।
विज्ञापन


घटना के समय पास स्थित आश्रम में रासलीला का कार्यक्रम चल रहा था, जिससे मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। अचानक उठीं आग की तेज लपटों से लोगों में अफरातफरी मच गई, हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन का अधिकांश हिस्सा और उसमें लदा माल जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed