{"_id":"6abffb34f256caf96d09d1a4","slug":"fire-breaks-out-in-house-four-save-their-lives-by-jumping-out-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165090-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में लगी आग, चार ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में लगी आग, चार ने कूदकर बचाई जान
Sat, 03 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद/सरैया। नई बाजार दक्षिणी मोहल्ला निवासी लालता प्रसाद के घर की पहली मंजिल पर स्थित फर्नीचर गोदाम में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों से रास्ता घिरने के कारण दूसरी मंजिल पर फंसी लालता की पत्नी सुनीता गुप्ता, बेटी कोमल, खुशी और बेटा श्रेयांश ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई।
स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
सीओ कपूर कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि आग से करीब दस लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है और प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।