{"_id":"5e31c8f18ebc3e4b5f2a309d","slug":"fire-accident-sitapur-news-lko505592061","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह मवेशियों की मौत, एक भैंस झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से छह मवेशियों की मौत, एक भैंस झुलसी
विज्ञापन
रेउसा/ थानगांव (सीतापुर)। थानगांव इलाके के बेर्रा मजरा चमारनपुरवा गांव में रात को एक घर में अज्ञात कारणों के चलते आग गई। इससे गृहस्वामी की छह बकरियां जलमरीं, जबकि एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। पुलिस व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
थानगांव इलाके के बेर्रा बरौरा का मजरा चमारन पुरवा निवासी रामगुलाम ने बताया कि मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इस बीच अज्ञात कारणों के चलते उसके घर की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक घर मालिक कुछ समझ पाता तब तक आग की लपटों में छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। एक भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अग्रि पीड़ित के मुताबिक करीब 20 हजार की गृहस्थी सहित भारी नुकसान हो गया।
ग्राम प्रधान बुनियाद द्वारा पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सका अधिकारी व राजस्व टीम को अवगत करा दिया गया है। तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल मौके पर पहुंच कर लिखापढ़ी करेगा। सरकार की नियमावली के तहत जो भी होगा, उसी आधार पर पीड़ित की मदद की जाएगी।